google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला सांसद का ट्वीट, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के घर पर ED का छापा...

Nov 20, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते दिन खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेटों से हरा दिया। इस हार के बाद करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए। क्रिकेट फैन्स मायूस हो गए। भारत की हार के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के आवास पर छापा मारा है।


संसद में पैसों के बदले सवाल के आरोपों से घिरी टीएमसी सांसद ने टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”ब्रेकिंग न्यूज, ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री के घर पर ईडी का छापा।” वहीं, एक और तंज कसते हुए उन्होंने उसी पोस्ट में लिखा कि एक अन्य खबर में, अहमदाबाद स्टेडियम का नाम बदल दिया गया – भारत जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप फाइनल हारा। महुआ मोइत्रा के अलावा भी कई यूजर्स ने वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद तमाम राजनीतिक पोस्ट्स करते हुए तंज कसे हैं।


बसपा सांसद दानिश अली ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेडियम में अपने आगमन की घोषणा पहले से नहीं करनी चाहिए थी और उन्हें ऐसे बड़े आयोजनों से दूर रहना चाहिए था। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दानिश अली ने कहा, ”हम भी जीत के करीब थे, लेकिन हमारे खिलाड़ी अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण चूक गए। पीएम मोदी को भी स्टेडियम में अपने आगमन की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। यह देश के लिए बेहतर है ऐसे मौकों से दूर रहें और टीवी पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का प्रदर्शन देखें।”

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी फाइनल को लेकर दावा किया क्रिकेट को मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहती थी। पूर्व में मुंबई को क्रिकेट में देश का पारंपरिक केंद्र कहा जाता था। संजय राउत ने कहा, ”हमारी क्रिकेट टीम बहुत होनहार और कामयाब टीम है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में हमने 10 मैच अच्छे से खेले लेकिन फाइनल में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार गए। लोग कहते हैं कि फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में होता तो जीत जाते… सरदार वल्लभभाई स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम बना दिया ताकि वहां वर्ल्ड कप जीतें तो ये संदेश जाए कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे इसलिए विश्व कप जीता है। ये पर्दे के पीछे भाजपा का बहुत बड़ा गेम प्लान चल रहा था।”


उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत 50 ओवर में 240 रन पर ढेर हो गया। कप्तान रोहित शर्मा (31 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 47), विराट कोहली (63 गेंदों में 54 रन, चार चौकों के साथ) और केएल राहुल (107 गेंदों में 66, एक चौके के साथ) ने महत्वपूर्ण रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 241 रन बनाकर छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम भावुक नजर आई। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। मैच के दौरान सवा लाख लोग मौजूद रहे। इस दौरान, मैच देखने और अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस भी स्टेडियम पहुंचे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html