google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला सिपाही के बेटे की बेहरमी से सरेआम हत्या...

Dec 9, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पटना- बिहार के नवादा में महिला सिपाही के बेटे की बेहरमी से सरेआम हत्या कर दी गई. हत्या से पहले आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद चाकू से 30 बार हमला किया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है |


जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा-कादिरगंज रास्ते पर KLS कॉलेज के पास हुई है. मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है. राहुल नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला निवासी वासुदेव साव का इकलौता पुत्र था. राहुल की मां मुंगेर जेल में सिपाही के पद पर तैनात है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. युवक के परिजनों का कहना है कि किसी ने राहुल को फोन करके कॉलेज की तरफ बुलाया था. वहीं घटना को अंजाम दिया गया |

मृतक राहुल बनारस में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वह छठ पूजा पर माता-पिता के बुलाने पर घर आया था. राहुल पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ चाकू से 30 बार हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी ने पहले राहुल की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया, इसके बाद शरीर पर चाकू से हमला शुरू कर दिया. राहुल की हत्या क्यों की गई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी है |

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जिस समय युवक पर अपराधी चाकू से हमले कर रहा था, उस समय वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया. सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई है. घटना के बाद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी |


नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह इस मामले की जांच में जुटे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चाकू मारने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है. हत्या क्यों की गई, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है |


नवादा सदर SDPO अजय प्रसाद का कहना है कि नगर थाना नवादा के KLS कॉलेज के पास एक 20 वर्षीय युवक राहुल कुमार की चाकू मारकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी. आरोपी की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास है. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. युवक की मां के बारे में सूचना मिली है कि वे मुंगेर जेल में जेल कर्मी के रूम में कार्यरत हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जांच की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html