google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगा कर की खुदकुशी...

Jan 4, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

लखनऊ - पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात 2019 बैच की सिपाही अंशी तिवारी (27) ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार रात सिपाही का फेसबुक फ्रेंड से फोन पर झगड़ा हुआ था। यह बात फेसबुक फ्रेंड ने अंशी के भाई प्रशांत को मैसेज भेज कर बताई थी। प्रशांत ने बहन के फेसबुक फ्रेंड पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव लेकर उन्नाव चले गए। कैंट पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


उन्नाव गांधी नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अंजनी तिवारी की छोटी बेटी अंशी ने वर्ष 2019 में पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी। पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात अंशी कैंट सदर मोहाल में आशुतोष शुक्ल के मकान में किराए पर रहती थी। भाई प्रशांत के मुताबिक, मंगलवार रात से ही अंशी फोन नहीं उठा रही थी। बुधवार सुबह भी परिवार वालों ने कई बार कॉल की। जवाब नहीं मिलने पर प्रशांत ने आलमबाग आदर्शनगर निवासी जीजा आशुतोष मिश्र को फोन मिला कर अंशी की खैरियत लेने भेजा। आशुतोष के मुताबिक अंशी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर अंशी का शव पंखे के हुक में पर्दे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। आशुतोष ने फोन कर पुलिस और परिवार को सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा गया।


करीब पांच वर्ष पूर्व अंशी की दोस्ती फेसबुक पर इटावा के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर भी बात होती थी। मंगलवार रात करीब 11.45 पर अंशी और युवक के बीच फोन पर बात हुई। फोन पर हुए झगड़े के बाद अंशी ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इस बीच भाई प्रशांत के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसे अंशी के फेसबुक दोस्त ने भेजा था। जिसमें झगड़ा होने की बात लिखी थी। प्रशांत के मुताबिक झगड़े के बाद ही अंशी ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है। उन्होंने युवक पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसओ कैंट गुरमीत कौर ने बताया कि परिवार वाले शव लेकर पैतृक निवास चले गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अंशी के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।


छोटी बेटी के पुलिस फोर्स ज्वाइन करने से परिवार वाले खुश थे। उसके लिए रिश्ता भी तलाश रहे थे। बुधवार सुबह अंशी के कॉल रिसीव नहीं करने से परिवार परेशान था। खैरियत लेने के इरादे से साली के घर पहुंचे आशुतोष ने फोन कर हादसे के बारे में बताया। बेटी के खुदकुशी करने की बात सुन कर अंजनी के हाथ से फोन छूट गया। मां सुषमा भी बेसुध होकर गिर गईं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html