google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने दी थी जान...

Dec 4, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर निवासी व्यापारी जगवीर राठी के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो सामने आया है। जगवीर ने फैक्टरी संचालक महेश सिंगला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पांच अक्तूबर को जगवीर का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया गृह क्लेश में जान देने की बात कही थी। लेकिन अब सुसाइड वीडियो सामने आने पर फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया है।


पांच नवंबर को गामा-1 सेक्टर में रहने वाले व्यापारी जगवीर राठी का शव ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। परिजन पोस्टमार्टम के बाद जगवीर के शव को हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा ले गएद। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वहीं रूक गए। इसी 28 नवंबर को जब परिजन वापस ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो उन्होंने जगवीर राठी के मोबाइल की जांच पड़ताल की।


मोबाइल में जगवीर राठी ने जान देने से पहले का वीडियो मिली। इस वीडियो में जगवीर राठी ने कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्टरी के मालिक महेश सिंगला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जगवीर राठी ने कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार महेश सिंगला है। पुलिस ने वीडियो सामने आने पर महेश सिंगला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खराब पाइप देने पर डूब गया था रुपया जगवीर के बेटे जतिन राठी ने बताया कि उसके पिता महेश सिंगला की फैक्टरी से कई साल से पाइप लेकर राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बिक्री करते थे। लेकिन कुछ सालों से महेश सिंगला ने उन्हें बेहतर क्वालिटी के पाइप दिखाकर कम गुणवत्ता का माल देना शुरू कर दिया था।


जब सामान उनके ग्राहकों के पास दूसरे राज्यों में पहुंचता तो पता चलता था कि रास्ते में ही कई पाइप टूट जाते थे। गुणवत्ता की कमी के कारण उनके पिता का लाखों रुपया ग्राहकों ने अदा नहीं किया। जबकि लगभग 90 लाख के लेनदेन में से उनके पिता महेश सिंगला को 80 लाख रुपये का भुगतान कर चुके थे। इसके बाद भी महेश सिंगला अपने लोगों को भेजकर प्रताड़ित कर रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html