नंदकुमार साय के विधानसभा चुनाव लड़ने पर आशंका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पूर्व सांसद नंदकुमार साय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस सवाल पर फिलहाल संशयपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि, साय ने कुनकुरी, पत्थलगांव और लैलूंगा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है, लेकिन इस पर प्रदेश नेतृत्व ने अपना रूख स्पष्ट नहीं किया है, इसलिये यह माना जा रहा है कि साय को चुनाव लड़ाने के फैसले पर अभी थोड़ा वक्त बाकी है। 40 वर्षों तक भाजपा में सफल सियासी पारी खेलने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले नंदकुमार साय एक बार फिर चुनाव राजनीति में दो-दो हाथ करने के बेहद ख्वाहिशमंद है।
सियासत के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके साय ने अपने इरादे जता दिए हैं अब निर्णय का दारोमदार प्रदेश नेतृत्व पर है। पत्थलगांव सीट से साय को प्रत्याशी बनाया जाना मुमकिन प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। वैसे साय की पहली प्राथमिकता कुनकुरी सीट है और यहां बात नहीं बनने पर लैलूंगा सीट को विकल्प के रूप में सुरक्षित रखा है। साय ने तपकरा विधानसभा सीट (अब कुनकुरी) से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू की थी, इसलिये लाजिमी है कि उनकी गृहक्षेत्र से चुनाव लडऩे में ज्यादा दिलचस्पी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments