MP में जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत,एक युवक की हालत गंभीर.......जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के पन्ना (Panna) जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। जहां कुएं में बोरवेल से मोटर निकालने उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस (poisonous gas) की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम लुधगंवा की है।
दरअसल, मर्री सिंह ठाकुर, गुलजार सिंह और कन्याण सिंह कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। मोटर निकालने के दौरान अचानक जहरीली गैस निकाली। जिससे तीनों का दम घुटने लगा, जिसके बाद लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मर्री सिंह ठाकुर और गुलजार सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्याण सिंह का नाजुक हालत में इलाज जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments