पिता ने खेला खूनी खेल, बेटे की बीमारी से परेशान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले में जादू-टोने के संदेह में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है, एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर जादू टोना करके बीमार करने की बात कहते हुए हंसिये से महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, घटना बगीचा क्षेत्र के नारायणपुर थाना अन्तर्गत चितकवाईन पंचायत के बोडालता गांव की है |
इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेआर कुर्रे ने बताया कि घटना बीती रात की है, जब आंनद भगत का परिवार खाना खाकर सो रहा था. इसी दौरान रात साढ़े 10 बजे अनिल कुजूर ने घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देने लगा. इस पर मृतका की बेटी ने दरवाजा खोला. फिर अनिल कुजूर ने 40 वर्षीय अलपमुनी को पकड़कर खींचते हुए बाहर ले गया और अपने बेटे पर जादू टोना करके बीमार करने की बात कहते हुए धान काटने वाले हंसिये से वार कर उसकी हत्या कर दी|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments