google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

32 साल की उम्र में 96 बच्चों का बाप.....

Sep 1, 2023
2 min read





































































एक शख्स को 32 साल की उम्र में 96 बच्चों का बाप बनने का गौरव हा‎लिस है। अब वह अपने बच्चों से ‎मिलने के ‎लिए अपनी नौकरी छोड़ चुका है। आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, ले‎किन यह बात ‎बिलकुल सच है। एक शख्स इसी दुनिया में ऐसा है, जिसके कुल 96 बायलॉजिकल बच्चे हैं। वो अपने सारे बच्चों को जानता भी नहीं था लेकिन जब उनसे मिलने की सोची तो उसे अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी, तब जाकर वक्त निकल सका।

इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इतने बच्चों के पिता की उम्र सिर्फ 32 साल है और अपने 96 बच्चों में से सिर्फ 25 को ही जानता है। ‎मिली जानकारी के अनुसा अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के छात्र रह चुके शख्स ने अपने कॉलेज के दिनों से ही कपल्स को माता-पिता बनने में अपनी मदद देनी शुरू की और 6 साल की पढ़ाई के दौरान वो 96 बच्चों का पिता बन गया। एक मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक डायलन ने 6 साल के अपने कोर्स के दौरान पैसे कमाने के लिए स्पर्म डोनेशन का काम किया था। वो इसके हर सेशन के लिए 8200 रुपये चार्ज करता था और इस तरह पैसे कमाकर अपनी ज़रूरतों पर खर्च करता था।


डायलन ने अपने जैविक बच्चों के 18 साल के होने के बाद स्पर्म बैंक को अपनी जानकारी शेयर करने की इज़ाजत दे दी। तब से उसके बच्चों से उसकी मुलाकात होनी शुरू हो गई। सबसे पहले साल 2020 में उसे 6 साल की बेटी और उसकी बहन से डायलन की मुलाकात हुई थी। दोनों ही उसकी बेटियां थीं। अपनी स्पर्मबैंक आईडी को उसने जब फेसबुक ग्रुप से जोड़ा तो उसे बहुत से ऐसे माता-पिता मिले, जिनका परिवार बसाने में उसने मदद की थी। अब तक वो अपने 23 बायलॉजिकल बच्चों से मिल चुका है। उसने इसी काम के लिए नौकरी भी छोड़ दी है और अब तक 9000 मील का सफर बच्चों को ढूंढने में तय कर चुका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html