3 बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया तेजाब...
- ANIS LALA DANI
- Nov 22, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पानीपत की एक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे को लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
वह वधावाराम कॉलोनी का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई रवि था, जोकि दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। वह एक फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को उसने घर पर ही शराब पी। इसके बाद उसने संदिग्ध अवस्था में घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया।