google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाप ने बेटी को मार कर जलाया , जानें पूरा मामला...

Nov 29, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान में पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी, इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया, पुलिस को जब इस बारे में खबर लगी तो मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है |

यह घटना सिरियारी थाना क्षेत्र के कादू गांव सरहद की है. यहां पिता ने अपनी पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी, इसके बाद शव को पेट्रोल से जलाकर फरार हो गया. राहगीरों से अधजला शव को देखा तो सूचना सिरियारी पुलिस थानाधिकारी व आउवा पुलिस चौकी प्रभारी नरपतसिंह को दी |


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थन पर पहुंची, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया, शव की शिनाख्त गुड़ा दुर्जन हाल गांधीधाम निवासी 27 वर्षीय निरमा पत्नी रमेश मेघवाल के रूप में हुई, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटी की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है, आरोपी की तलाश जारी है | आरोपी शिवलाल बेटे के लिए लड़की देखने का बहाना करके बेटी निरमा को साथ ले गया था. छोटी बहन के कहने पर निरमा अपने बेटे के साथ पिता की बाइक पर बैठकर ईसाली से रवाना हुई. जैतपुरा चौराहे पर शिवलाल ने बहाना बनाकर छोटी बेटी और दोहिते को उतार दिया और निरमा को साथ लेकर चला गया. शिवलाल कादू सरहद के जंगल में पहुंचा और निरमा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वहीं पेट्रोल से शव को जला दिया |


घटना को अंजाम देने के बाद वापस आरोपी शिवलाल जैतपुरा चौराहे पर लौटकर खून से सने हाथ धोने लगा, इस पर उसकी छोटी बेटी ने पूछा तो वह सकपका गया और बाइक लेकर फरार हो गया, वहीं जंगल में लोगों ने अधजला शव देखा तो सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html