पिता ने बेटे पर किया प्राणघाती हमला, अपराधी पिता गिरफ्तार...जानें पूरा मामला

जिले से खौफनाक मामला सामने आया है, नशे की हालत में बाप ने अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे के आंखों पर पहसुल से वार कर दिया है , हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है , मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है , यह मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है , जानकारी के अनुसार, पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियाखुर्द का है , आरोपी गजानंद सिन्हा ने शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसे की मांग को लेकर विवाद किया , इस दौरान गुस्साए कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत अपने 5 साल के पुत्र जय सिन्हा के आंखों पर सब्जी काटने वाले पहसुल से वार कर दिया , इस प्राणघातक हमले में बच्चे की एक आंख पूरी तरह से खराब हो चुकी है , बच्चे को उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है , घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता गिरफ्तार कर लिया है , मामले में धारा 326 के तहत कार्रवाई की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments