google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिता अपने बेटों संग अरेस्ट, हीरापुर हत्या कांड में हुई गिरफ्तारी....

Nov 15, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हीरापुर हत्या कांड में गिरफ्तारी हुई है, वारदात के बारे में अजय यदु ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह साहू पारा साहू भवन के पास हीरापुर में रहता है। 11.11.2023 के रात्रि करीबन 10.00 बजे प्रार्थी का छोटा भाई शिवा यदु, मां उषा यदु व बहन खुशी यदु घर के बाहर दीपावली होने से दीपक जला रहे थे कि नशे में राहुल यादव आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज घर के सामने कर रहा था छोटे भाई शिवा यदु के द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर न मानकर धक्का मुक्की करते हुए राहुल यादव ने अपने पिता गज्जू यादव और भाई को फोन करके बुलाया तथा तीनों मिलकर प्रार्थी के भाई एवं मां के साथ मारपीट करने लगे तथा अपने पास रखे किसी धारदार हथियार से प्रार्थी के भाई शिवा यदु के दाहिने हाथों पर वार किया जिससे शिवा यदु के दाहिने हाथ पर चोट पहुंचा कर भाग गये की प्रार्थी की रिापोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 222/2023 धारा 294, 324, 506, 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, आरोपियों द्वारा मुतजर्रर शिवा यदु को मारकर चोट पहुंचाने से शिवा यदु को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान आज 15.11.2023 को शिवा यदु की मृत्यु हो गई जिस पर प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 302 भादवि. जोड़ी गई है।


वही घटना के संबंध में प्रार्थी उसकी माता एवं बहन के साथ विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी राहुल यादव, गजेन्द्र उर्फ गज्जु यादव एवं उसका भाई जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है को पकडा गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


आरोपी राहुल यादव का मृतक शिवा यदु की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था जो शिवा यदु को पसंद नही था। दिनांक घटना को आरोपी राहुल यादव एवं शिवा यदु के मध्य इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिस पर आरोपी अपने पिता एवं भाई को बुलाकर तीनो मिलकर शिवा यदु के साथ हाथ मुक्का व चाकू से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिये। मृतक एवं आरोपियान आपस में रिश्तेदार है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html