किसानों में एक बार फिर नगरोटा में गेहूं के बीज के लिए संघर्ष...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धर्मशाला- बुआई का मौसम आते ही नगरोटा बगवां के किसानों में एक बार फिर गेहूं के बीज के लिए मारामारी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि विभाग के बिक्री केंद्र पर ग्राहकों की कतार अचानक इतनी लंबी हो गयी कि लोगों के बीच धक्का-मुक्की का माहौल बनने में देर नहीं लगी |
हालांकि विभाग का दावा है कि विकासखंड में बीज की कोई कमी नहीं है और लगातार आपूर्ति हो रही है, फिर भी लोगों में बीज की बेसब्री हैरान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने करीब 1800 क्विंटल मांग के मुकाबले 1500 क्विंटल बीज का वितरण सुनिश्चित किया है और आपूर्ति नियमित है |
दूसरी ओर, खुले बाजार में बीजों की ऊंची कीमतें और कृषि विभाग द्वारा बीजों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी भीड़ का प्रमुख कारण मानी जा रही है | जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा 40 किलो गेहूं 880 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि खुले बाजार में बीज की कीमत तीन गुना अधिक है और प्रस्तावित किस्मों की उपलब्धता भी संदिग्ध बतायी जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments