आंध्रप्रदेश के किसानों ने किया हंगामा, रोकी ट्रेन.....जानें की क्या है मामला ....

खाना नहीं मिलने से थे नाराज, इटारसी जंक्शन पर की खाने की छीनाझपटी :- खाना नहीं मिलने से नाराज रायल सीमा-आंध्रप्रदेश के सैकड़ों किसानों ने गुरुवार शाम इटारसी जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने करीब 12 बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित एफटीआर स्पेशल ट्रेन में सवार किसानों ने रेल भोजनालय पर खाने के पार्सल को लेकर छीनाझपटी की। किसानों के हंगामा के कारण करीब 40 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म एक पर खड़ी रही। रेल सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस रेलवे के अधिकारी समझाइश देने पहुंचे, इसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया।
ये किसान धरने में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।ट्रेन में खाना नहीं मिलने से किसान भड़क गए। उन्होंने करीब 12 बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका। साथ ही रेल भोजनालय पर खाने के पार्सल को लेकर छीनाझपटी की। जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी द्वारा संचालित 07015 एफटीआर स्पेशल ट्रेन आधंप्रदेश के रेनीगुंटा से दिल्ली जा रही थी। इस ट्रेन में किसान एवं युवा सवार थे। इधर, आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह का कहना है कि आंध्रप्रदेश की एक फर्म ने 18 बोगी की एक ट्रेन किराए पर ली थी, इसका प्रबंध हमने किया था। इसमें खाना सप्लाई को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, इसके बावजूद यात्रियों ने हंगामा किया।
इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फर्म ने सिर्फ ट्रेन किराए का भुगतान किया था। ट्रेन बुक कराने वाले बी शिवा नवीन कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी से खाने को लेकर विवाद नहीं था, बल्कि हमने इटारसी स्टेशन पर खाना पार्सल का आर्डर किया था। इस सप्लाई में पैकिंग की कमी और अन्य समस्या को लेकर किसान भड़क गए थे, बाद में यह समस्या हल हो गई। उन्होंने बताया कि कर्नाटका में केन्द्र की भाजपा सरकार अपरभद्रा सिंचाई परियोजना ला रही है। इससे तेलंगाना, आंधप्रदेश, रायल सीमा एवं पड़ोसी जिलों के किसानों को पानी नहीं मिलेगा।इस परियोजना के विरोध में रायल सीमा डेवलपमेंट के बैनर तले सैकड़ों किसान एवं युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments