google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किसान ने खत्म की जिंदगी ‘सरकार और बैंक मौत के लिए जिम्मेदार’.....

Nov 12, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केरल में अलप्पुझा के कुट्टनाड क्षेत्र में एक किसान ने शनिवार को कथित तौर पर आर्थिक समस्याओं की वजह से अपनी जान इसलिए दे दी क्योंकि उसे सरकार द्वारा खरीदे गए धान की फसल का भुगतान नहीं किया गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. किसान के. जी प्रसाद द्वारा कथित तौर पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि राज्य की वामपंथी सरकार तथा कुछ बैंक उसकी मौत के लिये जिम्मेदार हैं |


इस पत्र के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने शनिवार रात जारी एक बयान में किसान के निधन पर शोक जताया और कहा कि आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच की जाएगी |


पुलिस ने बताया कि यहां थकाझी में अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले धान किसान 55 वर्षीय प्रसाद ने शुक्रवार रात जहर खा लिया था. हालांकि उन्हें तिरुवल्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज तड़के उनकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या उन्होंने आर्थिक संकट के कारण यह कदम उठाया है, लेकिन प्रसाद के दोस्तों और अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि किसान (प्रसाद) को सरकार से उसकी खरीदी गई फसल के लिये भुगतान नहीं मिला, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html