पिकअप की टक्कर से हुई किसान की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चूरू- शनिवार शाम को सरदारशहर के गांव उदासर चारणान में एक किसान की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के पुत्र राधेश्याम नायक ने रविवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है कि मेरे पिता पेपाराम पुत्र दीपाराम (50वर्ष) उदासर चारणान कृषि कार्य करने के लिए शनिवार को कच्चे रास्ते से अपने खेत पैदल जा रहे थे।
तभी पीछे से आ रही पिकअप चालक ने लापरवाही से चलते हुए मेरे पिता पेपाराम को टक्कर मार दी और ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। गांव के लोगों ने तुरन्त मेरे पिता पेपाराम को निजी वाहन की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने रविवार को परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments