google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिसवालों पर पैसे का दबाव बनाने और मारपीट का आरोप...

Nov 28, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद, जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट में फिंगेश्वर पुलिस पर चोरी के मामले को रफादफा करने के लिए एक लाख रुपए की मांग करने का जिक्र है। महासमुंद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


राजाराम निषाद (42) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना महासमुंद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो ये सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ कि तो पता चला कि पति का चोरी के केस में नाम आने के बाद से पुलिस लगातार परेशान कर रही थी।

पत्नी का कहना है कि सरपंच सहित गांव के मुखिया एक सप्ताह पहले फिंगेश्वर थाना गए थे। उस दिन पुलिस राजाराम को थाने के अंदर ले गई और पूछताछ के बाद उसकी जमकर पिटाई की थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।


कुछ दिनों पहले फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम लचकेरा निवासी दशरथ सिन्हा के घर चोरी हुई थी। दशरथ सिन्हा के बेटे ने शक के आधार पर राजाराम निषाद का नाम लिया था। जिसके बाद से फिंगेश्वर पुलिस परेशान कर रही थी। पुलिस पर मामले को रफादफा करने के लिए 1 लाख मांगने और इसके अलावा 20 हजार अलग से मांगे जाने का आरोप है।


महासमुंद सिटी कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि राजाराम ने चोरी की थी। बाहरी समझौते के तौर पर पीड़ित को 20 हजार रुपए देना था। इसके पहले आत्महत्या कर ली। फ़िलहाल पुलिस सभी पक्ष को ध्यान में रखते हुए मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html