बड़ी स्क्रीन में वर्ल्ड कप फ़ाइनल मैच देख रहे फैन, रायपुर इंडोर स्टेडियम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी है। इसे लेकर रायपुर में भी फैंस का जोश हाई है। शहर के होटलों-रेस्टोरेंट से लेकर इंडोर स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के इंतजाम किए गए हैं।
खबर लिखे जाने तक भारत का तीसरा विकेट गिर गया है. रोहित शर्मा 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. रोहित को ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 31 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाया है |
टीम इंडिया को तीसरा झटका जल्द ही श्रेयस अय्यर के रूप में लगा, जो 3 गेंदों में 4 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट हो गए। अब क्रीज पर केएल राहुल आए हैं।
कुछ देर पहले शुभमन गिल का बड़ा विकेट ऑस्ट्रेलिया को मिला था. स्टार्क ने गिल को चलता किया है. गिल का कैच एडम जाम्पा ने लपका. गिल सात गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार रन बना सके |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments