google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन...अखिलेश यादव ने जताया शोक

Jan 15, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मशहूर शायर मुनव्वर राना पिछले काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे. उनका रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया.

रविवार को मशहूर शायर मुनव्वर राना का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. राना की नज्म ‘मां’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान रहा है. उनके निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और राजीव शुक्ला समेत अन्य राजनेताओं ने दुख जताया है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है. फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है...देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना. भावभीनी श्रद्धांजलि.''

राना की बेटी सोमैया राना ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html