बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर ने दी जान.....जानें पूरा मामला

मुंबई - बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या कर ली है, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टूडियो में ही फांसी लगा कर जान दे दी, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है, नितिन देसाई ने जोधा अकबर, देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था | एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था | हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था | उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments