डीएनए टेस्ट की वजह से परिवार टूटने के कगार पर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सास को शक था कि बच्चे कही नाजायज़ तो नहीं डीएनए टेस्ट की वजह से परिवार टूटने के कगार पर है। वो बात अलग है कि इसका रिजल्ट बिल्कुल नॉर्मल आया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने रेडिट पर ये पूरा मामला बताया है। उसने लिखा है कि अपनी मां के कहने पर उसके पति ने डीएनए टेस्ट कराया। उसकी सास जानना चाहती थी कि महिला के बच्चे उसके पति के ही हैं या नहीं।
चूंकि बच्चों की शक्लें पति से नहीं मिलती थीं, ऐसे में सास को इस बात का शक था कि वो नाजायज़ हैं। पति ने अपनी मां की बात मानकर पैटर्निटी टेस्ट कराया। टेस्ट का रिजल्ट नॉर्मल आया और पता चल गया कि बच्चे उसके पति के ही हैं। बावजूद इसके पत्नी ने तय कर लिया कि वो अपने पति को तलाक दे देगी।पति का कहना था कि ऐसा करके वो अपनी मां को चुप कराना चाहता था।
हालांकि पत्नी का कहना है वो टेस्ट को लेकर ज़रा भी चिंतित नहीं थी लेकिन उसे जो बात खराब लगी, वो ये थी कि पति ने सास के कहने पर उस पर संदेह किया। इसके बाद अब बसा-बसाया घर टूटने के कगार पर है। पत्नी न सिर्फ रहने के लिए अलग घर देख रही है बल्कि वो एक वकील की भी तलाश में है, ताकि उसे तलाक दे सके। महिला का कहना है कि दिक्कत सिर्फ सास का व्यवहार नहीं बल्कि पति का चीज़ों को हैंडल करने का तरीका भी है। बता दें कि एक डीएनए टेस्ट की वजह से सालों पुरानी शादियां तक टूट गईं। कहीं पत्नी ही बहन निकल जाती है तो कहीं बच्चों का पिता ही कोई अलग निकल जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments