रोते बिलखते दिखे परिजन, आंख में मिर्च पाउडर डालकर शख्स का मर्डर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार- के गोपालगंज में पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई | जमीनी विवाद में गरीब किसान को मौत के घाट उतारा गया | घायल अवस्था में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया | लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया | इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मामले को शांत कराया | पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की | मृतक का नाम मनोज राम है | वह कुचायकोट के नारायणपुर गांव का रहने वाला था | पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है |
जानकारी के मुताबिक मृतक मनोज राम का जमीन के कुछ हिस्से को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद था | इसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई | इस झगड़े में मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए | जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया | पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई |
मृतक किसान की बेटी अन्नु देवी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने पिता की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें बेरहमी से पीटा | जिससे उनकी मौत हो गई | अगले महीने उनकी बड़ी बहन की शादी होनी थी | ऐसे में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है | इस घटना पर एसडीपीओपी का कहना है कि आपसी मारपीट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई | आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है | उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है | जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments