google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सदमे में परिवार - गया था पक्षी बचाने, खुद की गई जान.....

Jan 16, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गुजरात के अहमदाबाद में एक दर्दनाक घटना हुई है, पक्षी बचाने पहुंचे एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई, दरअसल बोपल घुमा रोड स्थित देव रेसीडेंसी के पास एक पक्षी को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड के पास कॉल आई थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के सदस्य अनिल परमार वहां पहुंचे थे, पक्षी को बचाते समय हाई टेंशन तार के संपर्क में आने की वजह से अनिल परमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई |


हाई टेंशन तार में फंसे पक्षी को बचाने से पहले लाइन बंद क्यों नहीं की गई थी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है, रेस्क्यू कॉल अटेंड करने गए मृतक अनिल परमार की बात करें तो सानंद में रहने वाले अनिल परमार के परिवार में उनकी पत्नी और एक बच्चा है | घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अनिल परमार पक्षी को उतारने के लिए ऊपर चढ़े और उनका हाथ हाईटेंशन तार से छू जाने से तुरंत उनके शरीर में आग लग गई, वहां मौजूद उनके स्टाफ द्वारा तुरंत बचाने की कोशिश की गई लेकिन प्रयास असफल साबित हुआ |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html