google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सदमे में परिजन, खाना खाने के बाद 2 बच्चों की गई जान...

Nov 12, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेगूसराय- बेगूसराय से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां मुंडन संस्कार में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना इलाके के पकठौल गांव की है। शुक्रवार को बीजो तांत के बेटा का मुंडन संस्कार था। जिसमें गांव के लोग शामिल हुए थे। और बच्चे भी पहुंचे थे।


खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बच्चों को तेघड़ा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 साल की गायत्री कुमारी और 7 साल की राधा कुमारी की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग के चलते 2 बच्चों की मौत हो गयी |


बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें सभी पीड़ित बच्चे एक ही परिवार के हैं। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि बच्चों ने भोज में ऐसा क्या खाया था। कि उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और नौबत अस्पताल में भर्ती कराने की आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html