लोगों की जानकारियां चुरा रही है सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट्स......

देश के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने लोगों को आगाह किया है कि उनकी नकली वेबसाइट्स बनाकर ठगने की कोशिश की जा रही है | फर्जी वेबसाइट्स बनाकर लोगों को गुमराह करके उनकी निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं | सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई | साथ ही ये बताया कि कोर्ट की रजिस्ट्री कभी भी किसी से निजी जानकारी नहीं मांगती|
नोटिस में कहा गया है, “रजिस्ट्री बड़े पैमाने पर जनता को दृढ़ता से सलाह देती है कि वे प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना किसी भी लिंक पर न तो क्लिक करें और न ही शेयर करें | कृपया ध्यान दें कि रजिस्ट्री, भारत का सर्वोच्च न्यायालय कभी भी व्यक्तिगत जानकारी, वित्तीय विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगेगा |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments