आयुष्मान कार्ड में फर्जी इलाज,मुर्दे का किया इलाज फिर दोबारा मार डाला.......

प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मध्य प्रदेश में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है | निजी अस्पताल ने इस कदर फर्जीवाड़ा किया कि उन्होंने मुर्दो तक का इलाज किया और फिर दोबार मार दिया | कैग की रिपोर्ट आने के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना में इस बड़े फर्जीवाड़े पर्दाफाश हुआ है | इस रिपोर्ट के अनुसार 100 बेड की क्षमताओं वाले निजी अस्पतालों ने 230 मरीजों एडमिट करने को दर्शाया है | मध्य प्रदेश में करीब 25 अस्पताल ऐसे हैं, जिन्होंने क्षमता से अधिक बेड ऑक्यूपेंसी दिखाई | यानी कि इन अस्पतालों ने ज्यादा मरीजों की भर्ती दिखा कर क्लेम लिया गया | जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में 20 मार्च 2023 तक 100 बेड थे, लेकिन इसमें 233 मरीजों को दिखाया गया कैग की रिपोर्ट में सरकारी अस्पताल समेत कुल 24 अस्पतालों के नाम शामिल हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments