google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी ED अफसर ने उड़ाई पुलिस की नींद, लूट लिए 3 करोड़ 20 लाख.....

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली में बाबा हरिदास नगर इलाके में कार सवार बदमाशों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बनकर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार रात की है। हालांकि, पीसीआर वैन ने सूचना मिलने पर एक कार को रोक कर 70 लाख रुपये नरेला में बरामद कर लिए। नजफगढ़ निवासी 25 वर्षीय सुंदर (परिवर्तित नाम) गुरुग्राम स्थित निजी क्षेत्र के बैंक में काम करता है। उसने गालिबपुर गांव में स्थित अपनी ढाई एकड़ जमीन का सौदा 4.70 करोड़ रुपये में कर दिया था। एक माह पहले उसे 3.20 करोड़ रुपये नकद और शेष 47 लाख एवं 69 लाख रुपये के चेक से भुगतान किया गया था। पीड़ित ने सारी नकदी अपने घर में रखी हुई थी।

पीड़ित सुंदर ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर के पास अंडा खाने गया था, तभी दो कार में सवार 5-6 लोग उसके पास आए। उन्होंने खुद को ईडी के अधिकारी बताते हुए जबरन उसे अपनी कार में बैठा लिया। कार में बैठाकर बदमाश उसे मित्राऊं एवं सुरखपुर इलाके में करीब दो घंटे तक घूमते रहे। उन्होंने पीड़ित को धमकाया और उसके घर ले गए।

पीड़ित को घर ले जाकर आरोपियों ने कहा कि सुंदर के पास अवैध रकम है, जिसे वे जब्त करने आए हैं। बदमाशों ने बेड के अंदर रखे 3.20 करोड़ रुपये निकाल लिए। पीड़ित और उसकी मां के फोन भी ले लिए। इसके बाद उन्होंने सुंदर को मित्राऊं गांव के पास पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने नरेला इलाके में कार को रोका और 70 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी कार चालक की पहचान 29 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। अमित ने बताया कि उसे फौजी नाम के शख्स ने चार-पांच लड़कों को लाने के लिए कहा था। सभी ने रुपयों का बंटवारा किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html