google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी CISF जवान गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर दबोचा गया.....

Oct 8, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी। लखनऊ एयरपोर्ट पर CISF की वर्दी पहन फर्जी CISF कर्मी बन कर घूम रहे एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. आरोपी शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखते हुए CISF कर्मियों ने ही उसे पहचान लिया और पूछताछ कर लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया, युवक की पहचान सचिन कुमार राठौर के रूप में हुई है, वह हरदोई जिला का रहने वाला है | जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग ढाई बजे एक संदिग्ध व्यक्ति, सीआईएसफ की एएसआई पद की वर्दी पहनकर डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल एलाइटिंग पॉइंट के आसपास और सिटी साइड एरिया में घूम रहा था. जिस पर संदेह होने पर असली सीआईएसएफ के स्टाफ ने पूछताछ की तो वो एकदम हक्का बक्का रह गया और घबरा गया, आरोपी के हाव भाव से असली सीआईएसएफ कर्मियों ने भांप लिया कि यह बहरूपिया है, जिसकी सूचना तुरंत डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने अपने सीनियर ऑफिसर्स को दी, जिसके बाद सीआईएसएफ द्वारा उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई |

पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी का नाम सचिन कुमार राठौर है. वह हरदोई जिला के धरमपुर अंझी का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से दो फर्जी एएसआई पद की आईडी कार्ड मिले जिसपर सचिन कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक लिखा गया था. पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से सीआईएसएफ से संबंधित सवाल जवाब किए गए लेकिन आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. जिसके चलते उसे बरामद सामान के साथ सीआईएसएफ वालों ने सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं सरोजनी नगर पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि,फर्जी सीआईएसएफ कर्मी का उसके गांव में पाटीदारों से विवाद चल रहा है |


जिसको लेकर उसने दबाव और भौकाल बनाने के चक्कर में फर्जी सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर एयरपोर्ट पहुंचा था और वहां फोटो खींचकर अपने पटीदारों पर दवाब बनाकर उनको गुमराह करना चाहता था, ताकि पाटीदारो में उसका और उसके घर वाले का दबदबा बन सके, लेकिन उसके मंसूबे पर पानी फिर गया और उससे पहले ही असली सीआईएसएफ कर्मियों ने सचिन को धर दबोचा. बता दें कि,कुछ दिन पहले भी लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी सीआईएसएफ कर्मी पकड़े गए थे. लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने का यह दूसरा मामला सामने आया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html