google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आईडी मांगने पर पकड़ा गया फर्जी CBI अफसर, थाने में खूब रौब दिखाया...

Nov 3, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- एक युवक को भौकाल बनाने के लिए सरकारी गाड़ी चाहिए थी। वह चाहता था कि थानेवाले उसे सरकारी गाड़ी उपलब्‍ध कराएं जिसे लेकर वह शहर चला जाए। इस चाहत में युवक फर्जी सीबीआई अफसर बन गया और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थाने में घुस गया। पहले तो थाने में हड़कंप मचा लेकिन थोड़ी देर बाद थानेेदार को शक हो गया।


मामला, यूपी के बस्‍ती के कप्तानगंज थाने का है। गुरुवार को दिन में वहां हड़कंप मच गया था। वहां पहुंचे युवक ने खुद को दिल्ली सीबीआई साइबर सेल का इंस्पेक्टर बताया। फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे युवक ने थानेदार से कहा कि उसे देवरिया कांड की विशेष जांच के लिए भेजा गया है। थाने से जल्दी गाड़ी उपलब्ध कराइए, देवरिया जाना है। थानेदार समेत साथी कर्मी और फरियादी भी कुछ देर तक सकते में आ गए। हालांकि, उसकी असलियत सामने आ गई और पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया।


खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताने वाले युवक से थानेदार ने जब पहचान-पत्र मांगा तो बोला कि आप सीबीआई से कैसे आईडी मांग सकते हैं। थानेदार के दबाव बनाने पर बातों में उलझाने लगा। लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी असलियत सामने आ गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चंद्रमणि वर्मा निवासी सराय थाना कोतवाली गांधीनगर जिला बस्ती के रूप में हुई। उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए एक विधायक को अपना रिश्तेदार भी बताया।


लेकिन थोड़ी ही देर में पुलिस को उस पर शक हो गया। इसके बाद थानेदार ने उससे आईडी मांगा। आईडी मांगे जाने के बाद युवक हड़बड़ा गया। उसने पहले तो पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्‍ती के सामने ज्‍यादा देर तक ठहर नहीं सका। आखिरकार उसने सच्‍चाई उगल दी और पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और सारी बातें सामने आने के बाद चालान कर दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html