google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में होगा इजाफा...

Dec 4, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुजफ्फरपुर- बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का इजाफा जल्द देखने को मिलेगा. हालांकि बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन की आमदनी संतोष जनक नहीं है. मिल जानकारी के अनुसार, प्रतिमाह आमदनी बहुत कम है. फिर भी रेलवे विभाग द्वारा जन कल्याण के लिए इस स्टेशन को अमृत महोत्सव योजना में शामिल किया है. जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प होगा. रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा हो जाएगा |

मुख्य स्टेशन प्रबंधक परमेश्वर लाल ने बताया कि इस स्टेशन की प्रतिमाह करीब जेनरल टिकट से चार से पांच लाख की आमदनी होती है. जबकि रिजर्वेशन टिकट से प्रतिमाह 10-12 लाख की आमदनी होती है. जो सबसे नीचले स्तर की आमद की श्रेणी में आता है. लेकिन रेलवे द्वारा इस स्टेशन की अन्य स्टेशनों की तरह अमृत महोत्सव योजना में शामिल किया गया है |


जिसके चलते इस स्टेशन का कायाकल्प दो-तीन फेज में होगा. इसके लिए रेलवे द्वारा करीब छह करोड़ की स्वीकृति दी गयी है. सहायक मंडल अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य शुरू किया गया है. फिलहाल प्लेटफार्म नम्बर दो की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है. इसके बाद प्लेटफॉर्म एक की लंबाई बढ़ाने के साथ दोनों प्लेटफार्मो की चौड़ाई सात से 10 मीटर बढ़ाई जायेगी |


प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई 250 बढ़ेगी. फिलहाल प्लेटफॉर्म नम्बर एक की लम्बाई 400 मीटर है. प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने से लम्बी ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन पर उतरने में सुविधा होगी. स्टेशन पर ऊपरी पुल का निर्माण व स्टेट हाइवे के दोनों तरफ स्टेशन तक पूरब व पश्चिम की ओर जाने वाले रास्ते की चौड़ाई सात मीटर की जाएगी. फिलहाल यह रास्ता करीब पांच मीटर चौड़ी है. दोनो प्लेटफॉर्म पर तीन-तीन यात्री शेड का निर्माण किया जाएगा. जिससे यात्रियों को बरसात या गर्मी के मौसम में धूप व वर्षा से राहत मिलेगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html