उग्रवादी संगठन ने लगाया झूठा आरोप, डीजीपी को मिली धमकी...

(उल्फा-आई) युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गोली मार दी और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने असम के डीजीपी जी.पी. सिंह को 'फर्जी' मुठभेड़ बंद करने या राज्य छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने रविवार को हेम चुटिया को उल्फा-आई के नाम पर जबरन वसूली करने के आरोप में डिब्रूगढ़ जिले के मोरन के खोवांग इलाके से गिरफ्तार किया।
हालांकि, पुलिस के बताये अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसने हिरासत से भागने की कोशिश की और इसी दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। डीजीपी ने ट्विटर पर लिखा, “हाल के दिनों में ऊपरी असम में कुछ व्यापारिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित संगठन उल्फा (असली या नकली की परवाह किए बिना) के नाम पर जबरन वसूली की मांग की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को ऐसे ही पैसे वसूलते हुए पकड़ा है। उनमें से एक आज पुलिस कर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश के दौरान गोलीबारी में घायल हो गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments