google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैकिंग करते समय विस्फोट, मौत की नींद सो गए 2 दोस्त...

Nov 6, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- बाहरी दिल्ली के टीकरी खुर्द गांव में गंधक और पोटाश का मिश्रण तैयार करते समय विस्फोट से दो दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात की है। फिलहाल नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।


21 वर्षीय गौरव परिवार सहित टीकरी खुर्द गांव में रहता था। परिजनों ने बताया कि आजीविका चलाने के लिए वह त्योहार के अनुसार, सामान बेचता था। फिलहाल सदर बाजार से दिपावली के सामान आदि लाकर ठेले पर बेच रहा था। जांच में सामने आया है कि गौरव बाहरी दिल्ली के इलाके से गंधक और पोटाश खरीदकर उन्हें दीपावली के दौरान पटाखों के विकल्प के तौर पर बेचता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौरव का रिश्तेदार और दोस्त 20 वर्षीय साहिल भी इस काम में हाथ बंटाने के लिए शुक्रवार को यहां रहने के लिए आया था।


परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद गौरव के परिजन सोने के लिए चले गए। इसके बाद दोनों दोस्त गंधक और पोटाश का मिश्रण तैयार करने लगे। इसी दौरान मिश्रण में विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज कर पीएसआई विष्णु वत्स को जांच सौंपी गई है। परिजनों ने देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।


गौरव के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। वह अपने पिता के साथ परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस हादसे से पूरा गांव स्तब्ध है। वहीं, हादसे का शिकार हुआ साहिल अपने ननिहाल में आया हुआ था।


बाजार में चोरी छिपे गंधक-पोटाश के मिश्रण को छोटी-छोटी थैली में बेचा जाता है। इसकी कीमत दो सौ रुपये रखी जाती है। बच्चे इस थैली से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसकी पुड़िया बनाकर दीवार पर फेंकते हैं जिससे विस्फोट होता है। इसके अलावा लोहे की पाइप में इस मिश्रण को डालकर पटाखे की तरह प्रयोग में लाया जाता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html