मस्जिद के पास विस्फोट, 25 लोगों की मौत.....जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण ब्लास्ट हुआ है जिसमें अभी तक 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 अन्य लोग घायल हुए हैं, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, यह धमाका बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाकर किया गया | धमाके के बाद यहां के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है, विस्फोट में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गई है, जब और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है |
अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं है. पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. मस्तुंग में पिछली बार हुए बड़े बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तान चैप्टर ने ली थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments