पाक के बलूचिस्तान में धमाका, चार चीनी नागरिकों की मौत, इस ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी.....

आतंकी संगठन का दावा है कि ग्वादर में (13 अगस्त) के हमले में उसने 4 चीनी नागरिकों और पाकिस्तानी सेना के 9 कर्मियों सहित 13 लोगों को मार डाला है| बता दें कि ग्वादर वह जगह है, जहां पर चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. दो साल पहले भी यहां चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला हुआ था. तब 9 इंजीनियर मारे गए थे|
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलए प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि बीएलए मजीद ब्रिगेड के दो 'फिदायीन' ने आज ग्वादर में चीनी इंजीनियरों के एक काफिले को निशाना बनाया. उन्होंने इस हमले को 'आत्म-बलिदान वाला ऑपरेशन' बताया. जीयांद ने आगे कहा कि 'अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कम से कम चार चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के नौ जवान मारे गए और कई घायल हैं. यह प्रारंभिक जानकारी है और दुश्मन के नुकसान की संख्या बढ़ सकती है|'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments