google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खुलेआम इस दुकान में बिक रहा था एक्सपायरी डेट का सामान, मामला पहुंचा थाने....

Nov 22, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर में एक्सपायरी डेट सामान बेचने का एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको चौंका देगा। एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के लिए दुकान से खाने के कुछ पैक्ड सामान खरीदे। सामान लेने के बाद जब व्यक्ति घर पहुंचा तब उसने अचानक देखा की सामान एक्सपायरी हो चुका था और जो डेट ऑफ यूज थी वो कई महीनों पहले खत्म हो चुकी था। घटना कल देर रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है ।

इसके बाद खरीददार ने दुकानदार के पास वापस आकर कहा कि आपका सामान एक्सपायर हो चुका है। दूसरा दे दीजिए तब दुकानदार ने जवाब में यह कहना शुरू कर दिया क्या आपको सामान देखकर लेना चाहिए था। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई मौके पर पहुंचे लोगों ने जब सामान के पीछे की एक्सपायरी डेट चेक की तो सामानों में एक्सपायरी डेट कई महीने पहले की थी। इसके बाद दुकानदार और खरीदार के बीच बहस शुरू हो गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई।


अभिजीत अवधिया नाम के व्यक्ति ने स्वाद डेली नीड जो की तात्यापारा के पास नटराज होटल के नीचे है वहा से सामान लिया। जब मामला एक्सपायरी डेट का सामने आया तब वह दुकानदार के पास पहुंचे और उसके बाद दुकानदार ने कहा मेरी गलती नहीं है आपको सामान देखकर लेना चाहिए था और बदतमीजी करने लगा इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई । इसके साथ ही उनका कहना है कि दुकानदार ने आसपास खड़े वीडियो बना रहे लोगों को मारपीट करने की और देख लेने की धमकी भी दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html