google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

10वीं और 12वीं के छात्राओं को विशेषज्ञों ने दी ये सलाह....

Feb 13, 2024
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद (छ.ग.बोर्ड परीक्षा)- छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को बस कुछ ही महीने रह गए हैं. परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों को समस्या ना हो और उन्हें परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए इसको लेकर विषय शिक्षक पंकज गिरी गोस्वामी और कविता ने बातया कीविद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सबसे पहले अपने समय पर ध्यान देना चाहिए. यानी विद्यार्थियों को अपने टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करनी चाहिए. जो सब्जेक्ट कठिन लगते हैं. उसमें सबसे पहले फोकस करना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए अधिक अंक लाने का यह एक जरिया हो सकता है.

केमिस्ट्री सब्जेक्ट के लिए रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा. मैथ्स सब्जेक्ट प्रैक्टिस करने से बनता है. इंग्लिश के लिए आपको ग्रामर पर फोकस करना चाहिए. विषय विशेषज्ञों ने बताया की अंग्रेजी जैसे सब्जेक्ट में विद्यार्थियों को पहले से ही पता रहता है कि कुछ-कुछ प्रश्न हैं जो निश्चित तौर पर पूछे जाएंगे. इसमें एक्टिव वॉइस और पैसिव वॉइस यह सब कुछ पूछे जाएंगे.

विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट पर फोकस करना चाहिए- बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट पर फोकस करना चाहिए. यानी विद्यार्थियों को पता है कि इस सब्जेक्ट से इस चैप्टर से प्रश्न पूछे जा सकते हैं. उस पर विद्यार्थियों को अच्छे से तैयारी करनी चाहिए. ब्लूप्रिंट पर फोकस करने से विद्यार्थियों को यह फायदा होता है कि उन्हें यह पता चल जाता है कि किस चैप्टर से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. विशेषज्ञों के मुताबिक छात्रों को 5 साल के प्रीवियस क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना चाहिए.

स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री रहना चाहिए. सुबह जल्दी जगकर मॉर्निंग वॉक करना चाहिए. योगा और व्यायाम से छात्र स्ट्रेस फ्री रहेंगे और परीक्षा की तैयारी में भी मन लगेगा. स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम इत्यादि से परीक्षा तक दूरी बना लेनी चाहिए. या फिर कम उपयोग करना चाहिए.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html