google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आगामी टी20 सीरीज के लिए अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को रखा गया बाहर..

Nov 23, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर रखा गया है। इसके चलते उनकी नराजगी सोशल मी‎‎डिया पर सामने आई है। वहीं हाल में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोरर रहे ऑलराउंडर रियान पराग को भी मायूसी हाथ लगी है। बता दें ‎कि चहल को एशिया कप, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली थी।


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल ने टीम में नहीं चुने जाने से सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने से कहीं ना कहीं युजवेंद्र चहल भी नाराज हैं। हालांकि उन्होंने एक्स पर स्माइली इमोजी शेयर किया। चहल के इस वायरल पोस्ट पर कमेंट की बरसात हो गई।


गौरतलब है ‎कि युजवेंद्र चहल ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच कैरेबियाई दौरे पर खेला था। इसके बाद उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया। चहल को वनडे विश्व कप टीम में भी जगह नहीं मिली थी। उन्हें एशियन गेम्स स्कॉड से भी बाहर कर ‎दिया गया। रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।


33 वर्षीय युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2016 में डेब्यू करने के बाद चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट चटकाए जिनमें 25 रन देकर 6 विकेट उनकी बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html