google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आबकारी विभाग ने जारी किए आंकड़े, 3 करोड़ से ज्यादा की मादक पदार्थ जब्त...

Nov 15, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है, 15 नवंबर की शाम को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम जाएगा, उससे पहले आबकारी विभाग ने महीने भर में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. एक्साइज डिपार्टमेंट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में महीने भर में 3 करोड़ से ज्यादा की शराब, लहन, गांजा और गाड़ियां जब्त की गई है |


आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग ने महीनेभर में 33084 लीटर शराब, 207250 किलो ग्राम महुआ लाहन, 5 किलो गांजा और 63 गाड़ियां जब्त की है, जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ 11 लाख 83 हजार 223 रुपये है |


विशेष सचिव सह आयुक्त आबकारी महादेव कावरे ने बताया कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब के अवैध निर्माण, परिवहन और बेचने की रोकथाम के लिए जांच-पड़ताल और दबिश दी गई. कई जगहों पर जांच चौकियां बनाई गई. ये चौकियां विशेषकर ओडिशा, झारखण्ड और महाराष्ट्र से लगे सीमावती क्षेत्रों में बनाई गई, वहीं महासमुंद, बस्तर, जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों में कड़ी चैकिंग की गई, इस दौरान परिवहनकर्ताओं के गोदामों और डिलीवरी बॉय के बैग्स भी चैक किए गए, औसत से अधिक शराब बिक्री वाली दुकानों की भी सघन जांच की जा रही है, 15 नवंबर शाम 5 बजे से शराब की दुकानें सीलबंद होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html