छत्तीसगढ़ उत्कल गांड़ा समाज के तत्वावधान में हम प्रतिवर्ष हमारे महापर्व नुआखाई के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन करते हैं....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
पिछले वर्ष इस शोभायात्रा में लगभग 10 हजार समाजजनों ने अपनी उपस्थिति दी और राजधानी सहित पूरे प्रदेश के गांड़ा समाजजनों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया इस भव्य शोभायात्रा के समापन समारोह में समाजजनों को संबोधित करने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए

इसी परिपेक्ष्य में नुआखाई शोभायात्रा 2025 की रूपरेखा पर आज प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समाज के युवाओं ने वरिष्ठों ने अपने विचार रखे
इस बार यह आयोजन और अधिक भव्यता के साथ किया जाएगा जिसके लिए हमारे पर्व ऋषि पंचमी नुआखाई के ठीक चार दिन पहले 24 अगस्त दिन रविवार को पूर्व के पथमार्ग रूट पर शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी
आगामी दिनों में पूर्व की तरह समस्त समाजजनों के बीच जाकर इस कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी जिससे सभी समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो
सादर सूचनार्थ
नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति
उत्कल गांड़ा समाज रायपुर छत्तीसगढ़






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments