मंदिर भी नहीं रहे सुरक्षित, तखतपुर में चोरों ने काली मंदिर को बनाया निशाना...
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
तखतपुर :- बिलासपुर जिले के तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी निशाना बना लिया। तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे शातिर चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नगदी निकाल ली। चोर मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुए नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।




.jpg)










