google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

माता-पिता को भी रखा धोखे में, पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था 12वीं पास युवक...

Oct 22, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महाराष्ट्र में कल्याण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | माता-पिता का सपना था कि बेटा पुलिसवाला बने | इसी सपने को साकार करने के लिए एक युवक ने ऐसा झूठ बोला, जिसका पर्दाफाश होने पर पुलिस भी हैरान रह गई | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच हो रही है |


कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी खाड़े की ड्यूटी वाशिंद रेलवे स्टेशन पर थी | इसी दौरान उसकी नजर एक वर्दीधारी युवक पर पड़ी, जो प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची सीएसटी ट्रेन के जनरल डिब्बे में खड़ा था | खाड़े को शक हुआ तो युवक से पूछताछ की, इस पर युवक गोल-मोल जवाब देने लगा | पुलिसकर्मी ने युवक को ट्रेन से उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन चल दी | इस पर पुलिसकर्मी ने खडवली रेलवे स्टेशन की पुलिस से संपर्क किया | संपर्क न होने पर रेलवे पुलिस से संपर्क किया | इसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और आरपीएफ महिला जवान की मदद से युवक को ट्रेन से उतारा गया |


ट्रेन से उतारने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की | इस पर युवक ने बताया कि वह नासिक जिले के खंबाले, सिन्नर के भोकानी गांव का रहने वाला है, वह 12वीं में पढ़ता है | इसके बाद पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसे सुनकर पुलिस भी चकरा गई |


युवक ने बताया कि माता-पिता चाहते थे कि मैं पुलिसकर्मी बनूं, इसलिए एक साल पहले अपने माता-पिता को बताया था कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में नौकरी मिल गई है, जिसकी ट्रेनिंग चल रही है | इसके बाद से वो पुलिस की वर्दी पहनकर रेलवे के महिला कोच में सफर करता था, साथ ही वर्दी पहनकर सैल्यूट करता था | फिलहाल रेलवे पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html