google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जगन्नाथनगर में युवक पर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, युवाओं का फूटा गुस्सा.....

Oct 19, 2023
2 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह कलम से:-

-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अस्पताल जाकर घायल युवक से की मुलाकात

-24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी

रायपुर-राजधानी में सरेराह चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महीनेभर में ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चाकूबाजी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ नगर में चाकूबाजी की ही एक नई घटना हो गई। इन घटनाओं को लेकर उत्तर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी चिंता जताई है। वहीं जगन्नाथ नगर के रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।

बताते चलें कि, अपराधी तत्वों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर बाकायदा उसे वायरल करने से भी नहीं डर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में अनाकानी करती है। ताजा घटना में भी जगन्नाथ नगर निवासी युवक राजू सोना को चाकू मारकर उसका विडियो वायरल किया गया है। लेकिन सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिसे लेकर जगन्नाथनगर के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली पर भड़के लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया है। कहा है कि, चाकूबाजी के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव किया जाएगा।


पुरंदर मिश्रा ने कहा, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो....

बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने घायल युवक राजू सोना से अस्पताल जाकर मुलाकात की। राजू सोना का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना प्रकट की। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, लगभग पांच साल से राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था चौपट है। आएदिन यहां हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग सट्टेबाजी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही हैं। गली-गली में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों का अवैध धंधा चल रहा है। महिलाओं का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस अपराधी तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन शहर की जनता अब ये सब और बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का मन बना लिया है। जनता का मूड स्पष्ट है कि, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।


पुलिस को अल्टीमेटम.....

प्रकाश सोना को चाकू घोपकर उसके हाथ-पैर तोड़ने के बाद भी पुलिस ने मामूली धारा लगाकर हमलावरों को छोड़ दिया। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महामंद और धर्म सेना प्रमुख विक्रम केवलानी समेत जगन्नाथ नगर के समस्त युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि बदमाशों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की गई तो जगन्नाथ नगर क्षेत्र के लोग थाने का घेराव करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html