google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिकायत के बाद भी नहीं लिया जा रहा एक्शन...छात्राओं ने स्कूल जाना बंद किया...जाने वजह

Sep 17, 2023
2 min read


























































पत्रकार युनुश कुरैशी:-

अमरोहा में मनचलों के आतंक पर लगाम नहीं लग पा रही है. छात्राओं ने डर के मारे पढ़ाई बंद कर दी है. आरोप है कि स्कूल से वापसी के दौरान छेडख़ानी की घटनाएं होती हैं. मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में सुशीला देवी उत्तर माध्यमिक स्कूल का है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद रास्ते में मनचलों का झुंड छात्राओं से बदतमीजी करता है. छात्राओं ने अनस, विकास, ऋतिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों तक अनस की हरकतों को नजरअंदाज किया. लेकिन सुधरने के बजाय अनस बिगड़ता चला गया. छात्राओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और बदतमीजी जारी रही. आखिरकार उन्होंने मनचलों की करतूत को परिजनों से रूबरू कराने का फैसला किया |


मनचलों के डर से बच्चियों ने स्कूल जाना किया बंद परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की |

परिजनों की बात सुनने के बाद स्कूल प्रबंधन ने थाने से गुहार लगाई. स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शोहदों का मनोबल बढ़ गया. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पुलिस को 15 दिन पहले घटना की शिकायत की थी. शोहदों पर कार्रवाई नहीं होता देख परिजनों ने बच्चियों को स्कूल जाने से रोक दिया. पीड़ित छात्राएं पढ़ाई बंद कर घर बैठने को मजबूर हैं |


कार्रवाई नहीं होने से परिजनों को अनहोनी का डर परिजनों का कहना है कि अनहोनी के डर से बच्चियों को स्कूल जाने से मना किया है |

विवाद बढ़ता देख आखिरकार पुलिस हरकत में आई. उसने तीन मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शोहदों की गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह दबिश दी जा रही है. परिजनों ने बताया कि बच्चियों को स्कूल दोबारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भेजेंगे. स्थानीय निवासियों ने एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि शोहदों पर नजर बनाए रखनेवाला एंटी रोमियो स्क्वायड कहां है? दावा था कि मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html