google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

425 रुपये क्विंटल हुआ गन्ना मूल्य: कवर्धा में किसानों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को शक्कर से तौलकर जताया आभार...

Oct 15
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचने पर कबीरधाम जिले के अन्नदाताओं में भारी उल्लास है। इस ऐतिहासिक फैसले से गदगद किसान संगठनों और ग्रामीण अंचल के लोगों ने कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। आभार जताने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में किसने उन्हें गन्ने भेंट किए और शक्कर की बोरियों से तौलकर अपनी खुशी का इजहार किया।

स्थानीय जिला पंचायत परिसर और विधायक कार्यालय के समीप आयोजित अभिनंदन समारोहों में भारतीय किसान संघ तथा भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। अंचल के कृषकों का कहना था कि फसल का यह बढ़ा हुआ दाम उनकी आय को नई ऊंचाई देगा और खेती-किसानी की लागत से उपजी परेशानियों को कम करेगा। कबीरधाम को प्रदेश के प्रमुख गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों में गिना जाता है, ऐसे में इस निर्णय से कृषि व्यवसाय को नई रफ्तार मिलेगी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अन्नदाताओं के स्नेह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि किसान वर्ग की खुशहाली सरकार की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और खेती को उन्नत बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। सरकार हर कदम पर किसानों के अधिकारों और उनकी समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में किसान प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html