google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पर्यावरण विभाग ने अवैध कचरा डम्पिंग स्पॉट का लिया जायजा...

Sep 14, 2023
1 min read





























































खरसिया नगर पालिका ने ग्राम पंचायत मौहापाली की जमीन को कचरा डंपिंग यार्ड बना लिया है। शिकायत हुई तो पर्यावरण विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को छग पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। जिले में नगरीय निकायों का डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम बेहद लचर है। एक नगर निगम, एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में इतने समय के बाद भी सुधार की दरकार है। नगर निगम रायगढ़ में तो सफाईकर्मी दिखते हैं।


बाकी निकायों में तो सबकुछ कागजों में हो रहा है। एसएलआरएम सेंटर केवल दिखावे के लिए हैं। खरसिया नगरपालिका क्षेत्र में निकल रहे कचरे को एसएलआरएम सेंटर न भेजकर ग्राम पंचायत मौहापाली की जमीन पर डंप किया जाता है। सरपंच दिनेश शर्मा ने इसकी शिकायत पर्यावरण विभाग में की। नपा का ट्रैक्टर पूरे शहर से कचरा उठाकर मौहापाली में डाल रहा था। इस वजह से वहां कचरे का ढेर लग गया है।


शिकायत के बाद पर्यावरण विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। वहां कचरे का ढेर पाया गया। दिलचस्प बात यह है कि ठीक उसी समय एक ट्रैक्टर कचरा डंप करता पाया गया। जांच टीम अब नपा सीएमओ को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नपा खरसिया के एसएलआरएम सेंटर चल ही नहीं रहे हैं। कचरा डिस्पोजल का काम तकरीबन बंद है। इसलिए शहर का कचरा इधर-उधर डाला जा रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html