google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भीषण शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप , पारा लुढ़का, चार-पांच दिन रहेगी कोहरे.....

Jan 18, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - गलन वाली ठंड, कोहरा और भीषण शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। लगातार सात दिनों से भीषण ठंड लोगों को परेशान किए है। अभी यह परेशानी जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी 4-5 दिन सुबह के समय घने कोहरे और दिन में अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं शीतलहर की वजह से पारा भी नीचे बना हुआ है। बुधवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में दूसरे दिन पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। उधर, मौसम विभाग ने 18 जनवरी के लिए भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी एनसीआर में कोहरा छाया है।


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच पंजाब के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी राजस्थान व उत्तराखंड में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरा कुछ कम रहा। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश व दिल्ली में कोहरा कुछ कम हुआ। बुधवार को सुबह से ही दिल्ली में धूप खिली। दिल्ली के सफदरजंग व पालम में दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, पटियाला, अंबाला और बरेली में यह 25 मीटर दर्ज की गई।


खराब मौसम से राष्ट्रपति मुर्मू का असम दौरा रद्द :- खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को असम के कारबी आंगलांग का दौरा भी रद्द हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया, राष्ट्रपति को कारबी युवा महोत्सव (केवाईएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आना था। हालांकि, राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश भेजा है, जिसे समारोह में दिखाया जाएगा। इससे पहले, एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके कारण उन्हें करीब चार घंटे तक मेघालय के शिलांग में ही रहना पड़ा। पूर्वोत्तर के तीन दिन के दौरे पर राष्ट्रपति सोमवार को गुवाहाटी पहुंची थीं।


n 383 उड़ानें, 20 ट्रेनें लेट :- कोहरे की वजह से रेल और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तर रेलवे ने बताया, दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें पांच घंटे तक की देरी से पहुंचीं। वहीं, 383 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में भी देरी हुई। छह उड़ानों को रद्द भी कर दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html