अधिकारी के ऑफिस में घुस इस शख्स ने कुर्सी पर बैठ फोटो खिचवाई......

उत्तर प्रदेश के देवरिया में SDM की कुर्सी पर बैठकर एक युवक ने पहले तो फोटो खिंचवाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया | जैसे ही ये फोटो वायरल हुई तो तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया | बाद में सलेमपुर की SDM सीमा पांडेय के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ | उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं |
दरअसल, बीते शनिवार को सलेमपुर तहसील में समाधान दिवस आयोजित हुआ था, जहां DM भी पहुंचे थे | SDM सीमा पांडेय भी ऑफिस के बाहर तहसील सभागार में DM की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने में जुटी हुई थीं | इसी दौरान राजन SDM के ऑफिस में घुस गया और उनकी कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा डाली |
घटना को लेकर सलेमपुर कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि आरोपी का नाम राजन है | वो नवलपुर कस्बे का रहने वाला है. राजन पेशे से ड्राइवर है, जो किराए पर गाड़ी भी चलवाता है | उसके खिलाफ तहरीर मिली है जिसके आधार पर आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments