google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश में कांग्रेसी गुण्डो का आतंक, विधायक पुत्र की दादागिरी पर प्रशासन मौन........

Aug 29, 2023
2 min read



























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी बिरगांव के एक शैक्षणिक संस्थान में आजादी के अमृत काल के अवसर पर चंद्रयान की सफलता और मतदाता जागरूकता हेतु को लेकर एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां वे चंद्रयान 3 की सफलता के विषय में विस्तृत चर्चा करने और मतदाताओं को जागरूक करने छात्र छात्राओं के बीच पहुंचे थे उपस्थित छात्र छात्राओं के समक्ष सांसद महोदय जब चंद्रयान की सफलता का विस्तार से वर्णन कर रहे थे उसी समय कांग्रेस के युवा नेता एवं छात्र इकाई के नेता सांसद सुनील सोनी के सामने काले झण्डे लेकर पहुंच गए एवं अचानक ही उन्होंने उग्रता अख्तियार करते हुए सांसद के साथ अभद्रता एवं गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की का प्रयास तक करने लगे वहां उपस्थित सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह सुनील सोनी को कांग्रेसियों के प्रहार से बचाया ,

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि हमने भी छात्र राजनीति एवं युवामोर्चा की राजनीति की है सैकड़ो बार कांग्रेस के नेताओ का विरोध भी किया मगर हमने हमेशा मर्यादा का ख्याल रखते हुए ही प्रदर्शन किया कभी ऐसी अभद्रता नही की किसी नेता के साथ मैने अपने राजनैतिक जीवन में ना कभी देखा ना कभी सुना की कोई राजनैतिक दल के कार्यकर्ता किसी सांसद के खिलाफ अचानक विरोध करते हुए पहुंचे हो वो भी तब जब सांसद राष्ट्रीय गौरव चंद्रयान जैसे मिशन की सफलता पर परिचर्चा करने छात्र , छात्राओं के बीच पहुंचे हो यदि विरोधी दल होने के नाते उनकी कोई जनसमस्या होती तो मुझसे मिलकर चर्चा करते ज्ञापन देते और प्रक्रिया के तहत अपना विरोध दर्ज करते परंतु युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कॉलेज की बच्चियों के सामने ही गाली गलौच करने लगे जो बेहद दुखद और अव्यहारिक राजनीति का प्रमाण था प्रदेश कांग्रेस ने सत्ता में रहकर केवल और केवल अराजकता को ही बढ़ावा दिया है जिसका परिणाम आप सभी के सामने है ।

रायपुर शहर जिला भाजपा के अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सत्ता के बल पर गुंडागर्दी का खुला खेल खेल रही है इसका उदाहरण आज ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा द्वारा की गई धमकी और गुंडागर्दी देखकर मिल जायेगा पहले तो कांग्रेसी कार्यकर्ता लोकसभा सांसद पर हमला करते हैं उनसे अभद्रता करते हैं और जब भाजपा पार्षद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचते हैं तो पंकज शर्मा उन सभी गुण्डातत्वो के बचाव में थाने पहुंचकर जमकर शासन और सत्ता का दबाव दिखाते हैं और दादागिरी करते हैं । प्रदेश में कानून व्यवस्था कांग्रेस की कठपुतली बन चुकी है जहां कानून का राज होना चाहिए वहां अब गुण्डातत्वों का बोलबाला है हमें लोकसभा सांसद सुनील सोनी के साथ की गई अभद्रता , गाली गलौच और धक्का मुक्की के खिलाफ FIR करवाने में बेहद मशक्कत करनी पड़ी । हम कांग्रेसियों की अभद्रता के खिलाफ थाने में FIR लिखाने पहुंचे थे जहां बेहद मशक्कत के बाद कांग्रेस के गुण्डा तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की गई । इस घटना का वीडियो और थाने में पंकज शर्मा द्वारा की गई अभद्रता व गुंडागर्दी का वीडियो फुटेज तक उपलब्ध है ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html