google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भड़के मुख्यमंत्री बोले- ये गुंडागर्दी है, PCC चीफ पर ED की रेड और सीएम के बेटे को समन...

Oct 26, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है | इसको लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि मेरे बेटे या पीसीसी चीफ का सवाल नहीं है | इन्होंने पूरे देश में आतंक मचा रखा है | छत्तीसगढ़ में तो लोगों ने फैमिली शिफ्ट कर दी हैं | हमने कल दो गारंटी की घोषणा की | यह चाहते नहीं हैं हम महिलाओं, पिछड़ों के लिए कुछ करें |


गहलोत ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को कोई नोटिस नहीं दिया गया | सीएम ने कहा कि डोटासरा के यहां छापा मायने रखता है | वह किसान के बेटे हैं | उस व्यक्ति ने हमेशा किसानों और गरीबों की आवाज उठाई है | इसलिए इस मामले में उनके यहां रेड की गई है |


गहलोत ने कहा कि वैभव को कल नोटिस मिला और कहा कि एक दिन में आकर हाजिर हो जाओ |ये कोई मजाक चल रहा है | ईडी बीजेपी की ऐसी हालत खराब हो जाएगी | टिड्डी की तरह ईडी का प्रयोग कर रहे हैं |


सीएम गहलोत ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 112 सर्च की गईं और चार के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई क्योंकि सारे मामले फेयर थे | हम इन हालात से डरने वाले नहीं हैं | कल हम फिर से पांच गारंटी देने वाले हैं |


अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि ऊपरवालों के दबाव के बिना न ईडी आ सकती हैं न इनकम टैक्स और न सीबीआई | हमने संजीवनी घोटाले में छह बार निवेदन किया | एसओजी ने रिक्वेस्ट की, लेकिन परवाह नहीं की जा रही | शेखावत साहब और उनके रिश्तेदारों का यूटोपिया और ऑस्ट्रेलिया में इन्वेस्टमेंट हैं |


गहलोत ने कहा, मोदी और अमित शाह जी मुझे टारगेट कर रहे हैं क्योंकि यहां सरकार गिरा नहीं पा रहे हैं | पांच राज्यों में इन्होंने सरकार तोड़ी है | आज इन्होंने कांग्रेस के राजस्थान अध्यक्ष पर रेड की है पर हम डरने वाले नहीं हैं | डीके शिवकुमार पर हमले हुए और कर्नाटक में से बीजेपी गायब हो गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html