एक्सरसाइज करते वक्त ट्रेडमिल में आये करेंट के वजह से इंजिनियर की हुई मौत...

न्यू दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15 से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहाँ के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी है
मिली जानकारी के अनुसार न्यू दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 19 निवासी युवा इंजिनियर सक्षम प्रूथी उम्र 24 वर्ष रोहिणी सेक्टर 15 के जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन में एक्सरसाइज करने जाता था. मंगलवार की सुबह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के दौरान करंट फैलने से यह हादसा हुआ। सक्षम प्रूथी ने बीटेक कर रखा था. युवक गुरुग्राम की एक मल्टी नैशनल कंपनी में जॉब करता था। पोस्टमार्टम के बाद पता चला की युवक की मौत करंट लगने से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद मृतक का परिवार गमगीन है। मिली जानकारी के अनुसार सक्षम प्रुथी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments